रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ के पंचवटी अपार्टमेंट में छह दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। महिलाओं, बच्चों और अपार्टमेंट के निवासियों ने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव के दौरान आकर्षक पूजा पंडाल का उद्घाटन, भजन संध्या, तंबोला, नृत्य प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए विशेष नृत्य प्रतियोगिता और डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन नजर आए, वहीं नृत्य प्रतियोगिताओं और डांडिया नाइट ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। इन कार्यक्रमों ने निवासियों को आपसी मेल-जोल और सौहार्द के साथ त्यो...