रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: ब्लॉक- 2 खदान परियोजना खुलने के आसार बढ़े ..विस्थापित गांव धवैया में ग्राम सभा आयोजित, 10 वंशावलियों का हुआ सत्यापन

ग्राम सभा का आयोजन ग्रामीणों से सामाजिक- आर्थिक सर्वेक्षण में सहयोग की अपील रजरप्पा। निज प्रतिनिधि

सत्यापन की प्रक्रिया सीसीएल रजरप्पा की बहुप्रतिक्षित ब्लॉक-2 खदान खोलने के प्रयास शुरू हो गई है। इस क्रम में पंचायत भवन धवैया में शुक्रवार को ग्राम सभा हुई। ग्राम सभा मे रैयतों के प्रस्तुत वंशावली में दर्ज पारिवारिक सदस्यों के नाम एवं उनके पारिवारिक संबंधों की सत्यता का सत्यापन हुआ। ग्राम सभा में लगभग 100 ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक का संचालन धवैया पंचायत के मुखिया तेजलाल महतो ने किया। मौके पर वंशावलियों में दर्ज नामों को एक-एक कर पढ़कर सुनाया गया तथा संबंधित रैयतों और ग्रामीणों से पूछा गया क...