रामगढ़, नवम्बर 22 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। बरका सयाल क्षेत्र में हो रही ओपन कास्ट माइनिंग अब पतरातू के रेलवे स्टीम कॉलोनी और सरैया टोला के लोगों के लिए जान का खतरा बन गई है। खदान बिल्कुल बस्ती से सटा हुआ है, जहां हर दिन काफी तेज ब्लास्टिंग हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही ब्लास्टिंग होती है, आस-पास के सभी घर हिलने के कारण बर्तन गिर जाते हैं। अचानक होने वाले ब्लास्टिंग के आवाज से बच्चे डर जाते हैं और दीवारों में दरारें आ जा रही हैं। कई घरों की छत और दीवारें इतनी कमजोर हो गई हैं कि कभी भी टूटकर किसी पर गिर सकती हैं। जिससे भीषण हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...