Ramgarh News: ब्रेक फेल कंटेनर ने चुट्टूपालू घाटी में मचाई तबाही
रामगढ़, नवम्बर 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को ब्रेक फेल कंटेनर मौत का सामान बनकर दौड़ा। अनियंत्रित कंटेनर ने आगे चल रहे वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कंटेनर सैनी होटल के सामने डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी लेन में जा पहुंचा और वहां खड़ी तीन से चार कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। दो घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ लाया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज दूसरे अस्पतालों में कराया गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर संख्या एनएल01एसीओ3332 का घाटी में अचानक ब्रेक फेल हो गया। ढलान पर रफ्तार पकड़ चुके भारी वाहन को चालक संभाल नहीं सका। देखते ही देखते कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। स्कूटी और मोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.