रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में भुरकुंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त सागर सिंह (32) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 2 सितंबर की रात सीसीएल एनटीएस बरकाकाना स्थित आवास से गिरफ्तार किया। गुरुवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सागर सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया जाता है कि सोमवार 31 अगस्त को भुरकुंडा सयाल मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एनटीएस बरकाकाना गेट नंबर दो निवासी अखिल अंसारी और घुटुवा निवासी दीपक बेदिया को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर, स्विफ्ट कार (जेएच02बीए-8603), दो मोबाइल फोन और 14,300 रुपये नकद बरामद हुए थे। आगे जांच में सागर सिंह का नाम सामने आया थ...