रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पुलिस ने सोमवार को सयाल मोड़ में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में एनटीएस बरकाकाना गेट नंबर दो निवासी अखिल अंसारी और घुटुवा निवासी दीपक बेदिया शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर, एक स्विफ्ट कार (जेएच02बीए-8603) , दो मोबाइल फोन और 14,300 रुपए नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि इस बावत रामगढ़ एसपी को गुप्त सूचना मिली थी। आगे उनके निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को दिन के करीब 2 बजे भुरकुंडा-सयाल मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर वाहन की जांच की गई, जिसमें ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार...