रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पीटीपीएस पतरातू की ओर से मंगलवार को पवित्र माह सावन में दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरू किया गया। इसमें राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा और पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता को उनके कार्यलय में पहुंच कर आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर,परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधकर ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने लंबी आयु एवं सुखद जीवन की मंगल कामना की। मौके पर बीके करोणा भी उपस्थित थीं।

-- पदाधिकारियों को शिव पट्टा ओढ़ा कर किया सम्मानित, निमंत्रण पत्र भी भेंट किया -- राजयोग प्रशिक्षक बीके रामदेव ने दोनों प्रशासनिक अधिकारीयों को शिव पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। सतयुगी सृष्टि के विश्व महाराजन एवं महारानी श्री लक्ष्मी श्री नारायण की प्र...