Ramgarh News: ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र की ओर से चलाया गया नशा मुक्ति भारत अभियान
रामगढ़, अगस्त 19 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पीटीपीएस,पतरातू की ओर से बुधवार को नशा मुक्ति भारत अभियान चलाया गया। साथ ही दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन के तहत पतरातू सीओ मनोज कुमार चौरसिया और बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता को शिव पट्टा ओढ़ाकर बीके रामदेव ने सम्मानित किया। साथ ही उनसे ज्ञान चर्चा कर नशामुक्ति भारत अभियान का फॉर्म भराकर नशा व पांच विकार, काम , क्रोध ,लोभ, मोह, अहंकार आदि विकारों को छोड़ने का संकल्प कराया। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय आबूराज, राजस्थान में वैश्विक उत्सव 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक कार्यक्रम में चलने का दोनों अधिकारियों से आग्रह भी किया और उन्हें वर्चुअल निमंत्रण पत्र भी भेंट किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: ब्रह्माकुमारीज पतरात यू सेवा केंद्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.