रामगढ़, जुलाई 29 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू क्षेत्र के बोंगावार में फोरलेन सड़क के पास झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का बुधवार को स्वागत किया गया। वे रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के आग्रह पर रुके। यहां रामगढ़ जिला भाजपा महामंत्री जगेश्वर प्रजापति के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री खेतीबारी को लेकर अपने पैतृक गांव जा रहे हैं। स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी, परमेश्वर केसरी, देवेंद्र गिरी, विजय गिरी, छोटन प्रजापति, शंकर गिरी समेत अन्य कई भाजपा  कार्यकर्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन की बनी रणनीति

हिंदी हिन्दुस...