रामगढ़, अगस्त 1 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगावार ग्राम से जंगल में खुखरी लाने गए वृद्ध एक वृद्ध लापता हो गए हैं। लापता 62 वर्षीय  इंद्रनाथ करमाली पिता स्वर्गीय सुखदेव करमाली बोंगावार थाना कुजू मांडू जिला रामगढ़ निवासी हैं। घटना शुक्रवार 31 जुलाई को लगभग 3 बजे की है। वे पास के बोंगावार जंगल की ओर खुखरी लाने जाने के बाद शुक्रवार शाम को अंतिम समय में कुजू नयामोड़ के पास देखे गए हैं। उनके परिवार के लोगों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन किया। किंतु कुछ भी पता नहीं चला है। उनके पुत्र देवानंद करमाली ने मामले को लेकर कुजू ओपी में लिखित सूचना दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...