रामगढ़, सितम्बर 4 -- Ramgarh News:  कुजू, निज प्रतिनिधि।  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को बोंगावार बाघादोहर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर समिति ने कलश यात्रा का आयोजन किया। इसमें 301श्रद्धालुओं की टोली गाजे-बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए प्राचीन शिव मंदिर टूटीझरना पहुंचे।  यहां आचार्य केदारनाथ मिश्र व पंडित सुबोध कुमार मिश्रा ने यजमान बने प्रसादी महतो व आनंद कुशवाहा सपत्नीक के हाथों पूजन संपन्न कराया। बाद में सांडी नदी के पवित्र जल को कलश में भरकर मंडप पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे स्थापित किया।बोंगावार में नगर परिषद उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद जयनारायण उर्फ राजू साव उपस्थित हुए। आयोजन समिति ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: हरिनाम की गूंज से कृष्णमय हुआ मनोकामना धाम, 24 ...