Ramgarh News: बेखौफ बाइकर्स से सहमा शहर: भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सांप जैसी रफ्तार, कार्रवाई की मांग तेज
रामगढ़, जुलाई 13 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिले की विभिन्न सड़कों पर इन दिनों तेज रफ्तार बाइकर्स ग्रुप एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। खासकर शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और प्रमुख बाजारों में युवा बाइक सवार खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी लापरवाही न केवल अपनी जान के लिए जोखिम बन रही है, बल्कि आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बाइक सवार ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए तेज गति से वाहनों के बीच सांप की तरह निकल जाते हैं। अचानक ओवरटेक करना, तेज आवाज वाले साइलेंसर का इस्तेमाल करना और स्टंट जैसी हरकतें आम होती जा रही हैं। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और नागरिकों में भय का माहौल है। शहरवासियों का आरोप है कि पुलिस का अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.