Ramgarh News: बीएफसीएल में 89 कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन समारोह आयोजित
रामगढ़, नवम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में शनिवार को नवंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले 89 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में सामूहिक जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। पीपुल फर्स्ट कल्चर के तहत वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जीएफए, एचएएसपी, हेड ऑफिस और एमडीएच ऑफिस रांची के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।इस दौरान केक काटकर सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। पर्यावरण संरक्षण की पहल के तहत प्रत्येक जन्मदिनधारी को पर्यावरण विभाग की ओर से एक-एक पौधा उपहार में दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण कंपनी की प्रगति का आधार है। ऐसे आयोजन आपसी सहयोग, टीम भावना और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.