Ramgarh News: बीएफसीएल में कर्मचारियों को दिया गया प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण
रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में गुरुवार को कर्मचारियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीआरआई, सीपीपी, सेफ्टी, स्टोर, एडमिन और कमर्शियल विभाग के नामित कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को सीपीआर, रक्तस्राव प्रबंधन, घावों की देखभाल, बिजली का झटका लगने, सर्पदंश और जलने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार देने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना और कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.