Ramgarh News: बीएफसीएल की पहल पर बुजुर्गों ने सिनेमा हॉल में देखी फिल्म रामायण
रामगढ़, नवम्बर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड की सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत रविवार को डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम पालू के बुजुर्गों को रामगढ़ स्थित आईलेक्स सिनेमा हॉल में फिल्म रामायण दिखाई गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीएफसीएल की पहल पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए विशेष यात्रा पर भेजा गया था। अयोध्या यात्रा के बाद उनके मनोरंजन और खुशी के लिए कंपनी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। फिल्म देखकर बुजुर्गों ने प्रसन्नता जताई। उनके लिए यह आयोजन मनोरंजन के साथ धार्मिक भावनाओं से जुड़ने का भी अवसर बना। बीएफसीएल की यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.