रामगढ़, नवम्बर 18 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। बिजली उपभोक्ताओं के समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार से विशेष शिविर का आयोजन शुरू किया गया।विद्युत वितरण निगम की ओर से राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत रामगढ़ जिले में विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए 18 से 26 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत चार स्थानों पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान की पहल की जाएगी।विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल भुरकुंडा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शिविरों में नया बिजली कनेक्शन लेने, गलत बिजली बिल में सुधार कराने, बिल नहीं मिलने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, कम वोल्टेज, ट्रांसफार्मर की खराबी तथा बिजली के खंभों और तारों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बरहरवा म...