Ramgarh News: बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की हुई झुलसकर दर्दनाक मौत
रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी अंतर्गत कोड़ी बाजार के समीप शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हाईवा के खलासी तौसीम अंसारी (18) पिता तबरेज अंसारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रांची जिले के नरकुपी थाना क्षेत्र के मशियातु बस्ती का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा संख्या जेएच 02बीएक्स- 3139 के चालक गुरुवार रात एनटीपीसी पतरातु ले जाने के लिए चिप्स लोड कर खड़ा किया था। शुक्रवार सुबह तौसीम अंसारी किसी कार्य से वाहन के ऊपर चढ़ा। इस दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा एवं एसआई राजेंद्र उरांव पुलिस बल के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.