रामगढ़, जुलाई 15 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में बालू की भारी किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इसका असर अब सरकारी विकास योजनाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को सांकुल पंचायत मुखिया सुमन भारती ने बताया कि सांकुल पंचायत में विगत दो माह से बालू अभाव के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योंजनाओ जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, नाली-गली निर्माण आदि योजनाओं पर काफी असर पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। मुखिया ने पंचायत में बालू कि समस्या के समाधान हेतु पतरातू अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह करते हुए उन्होंने नियम संगत चालान के माध्यम से बालू आपूर्ति करने की अपील की हैं। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू की कमी से निर्माण कार्य रुकने के कारण राजमिस्त्री, दिहाड़ी मजदूर, ट्रैक्...