रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के बंजी स्थित बारुघुट्टू पूर्वी पंचायत सचिवालय में शनिवार को चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय में बड़ी संख्या में मतदाता नोटिस से संबंधित मामलों के निष्पादन और मतदाता पहचान पत्र में सुधार कराने के लिए लोग पहुंचे थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को मतदाताओं की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश ...