Ramgarh News: बारिश से बिचा पंचायत में पांच खपरैल घर गिरे, एक बकरी की मौत
रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बीचा पंचायत के सुथरपुर, लेम और एतीयातू गांव में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण पांच खपरैल घर गिर गए। हादसे में एक बकरी की दबकर मौत हो गई, जबकि घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान बर्बाद हो गया। हालांकि, घर गिरने के दौरान सभी लोग बाल-बाल बच गए। सुथरपुर गांव में मंगलवार को बुधन गंझू का खपरैल घर बारिश के कारण ढह गया। घर में रखा धान, करीब 50 किलो चावल, कपड़े और बर्तन समेत अन्य सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। इसी गांव के लाखो उरांव के घर का हिस्सा गिरने से सामान दब गया। यह भी पढ़ें- Banda News: रियायशी मकान धराशाई, बाल-बाल बचा परिवार मलबे में एक बकरी भी दब गई, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं राम कुमार बेदिया का घर गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.