रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बीते रात से गिद्दी और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नालों में जलस्तर बढ़ गया है। गिद्दी रेलीगढ़ा कोलियरी कॉलोनी के अनेकों क्वार्टर चू रहे हैं। जिससे कॉलोनी में रह रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गिद्दी नया मोड़ कुजू सड़क से गिद्दी इमली गाछ के पास सहित कई जगहों पर टूटे रोड के गढ्ढा में पानी जमा होने से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगतार बारिश के कारण गिद्दी दोमोदर पुल पर भी गढ्ढों पर पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जलभराव से दूसरे दिन भी जूझता रहा शहर बारिश के कारण कई कच्चे और नमी और पानी के रिसाव से कमजोर हुए पुराने मकान चाहरदीवारी गिर गए हैं। गिद्दी ए के शॉप...