रामगढ़, सितम्बर 11 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भुरकुंडा अस्पताल समेत जवाहरनगर, पटेलनगर, सौंदा डी कॉलोनी, फिल्टर प्लांट, उरीमारी एसी कैंटीन और डिस्पेंशरी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले गुरुवार को टीम ने पतरातू फिल्टर प्लांट, रिवर साइड स्थित बीटीटीआई कॉलोनी, मयूर स्टेडियम और गिद्दी मोड़ कॉलोनी का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को भुरकुंडा रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वेलफेयर बोर्ड सदस्य अनूप सिंह ने कहा कि बरका-सयाल प्रक्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों में पेयजल की गंभीर समस्या है। उन्होंने इसकी मुख्य वजह पतरातू स्थित वाटर ट्रीटमेंट सह सप्लाई सेंटर की कुव्यवस्था को बताया। यह भी पढ़ें- Ram...