रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित ऐतियातु गांव के मंडा टोला की महिलाओं ने रविवार को बदहाल सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ओवरलोड मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने और गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग की। उनका कहना था कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क की मरम्मत कराने के बजाय उस पर डस्ट डाल दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि सड़क पर डस्ट डाले जाने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: दासोडीह में सड़क की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन वहीं, आए दिन दुर्घटनाएं होने से ग्रामीणों को हादसे का डर सताता रहता है। सड़क की बदहाली का खामियाजा सब...