रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बटुका में जीवन जोड़ी कार्तिक मेला के आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। एक नवंबर को आयोजित इस सुप्रसिद्ध मेला में तीन जिला के हजारों लोग शिरकत करेंगे। मेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष मान सिंह, सचिव दौलत सिंह, उपाध्यक्ष गुजर गंझु, विनोद मांझी, भरत मांझी, राजेंद्र गंझु, सह सचिव चंद्रदेव सिंह, रामेश्वर सिंह, विजय ठाकुर, शुभम् सिंह, संगठन मंत्री बसंत ठाकुर, परण नायक, विजय ठाकुर, धनंजय खरवार आदि का चयन किया गया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में अनिल सिंह, मनोज भोक्ता, गुड्डू मांझी, अभिमन्यु सिंह, इंद्रदेव सिंह, कुंदन सिंह, जलधारी मांझी, देवलाल सिंह, संतोष सोरेन, हर...