रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के नशामुक्त अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी में स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक किया। लाल मोहन बेदिया स्कूल गिद्दी ए के छात्र- छात्राओं ने नशामुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक किया। जिसमें नशा करने वाले किसी व्यक्ति का परिवार कैसे बर्बाद हो जाता है। साथ ही आस पास के लोग भी नशा करने वालों से प्रभावित होते हैं और समाज पर क्या असर पड़ता है इसके बारे में जानकारी देते हुए नशामुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। इसके पहले अस्पताल कर्मियों ने नशामुक्ति अभियान को लेकर शपथ लिया। इस अवसर पर एएमओ डॉ जेडआई खान, डॉ अंशु कुमार, डॉ के अनिल कुमार, डॉ सागर कुमार, डॉ उत्तम कुमार सहित अस्पताल कर्मियों ने योगदान किया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्...