रामगढ़, अगस्त 6 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ने गुरुवार को बकाया परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई) के भुगतान की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सीएचओ ने बताया कि वे निर्धारित दायित्वों का नियमित और निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव से संबंधित सभी आवश्यक प्रतिवेदन एवं अभिलेख भी समय समय पर कार्यालय में उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बावजूद अब तक बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। सीएचओ ने कहा कि इससे पूर्व भी 18 मार्च और 3 जुलाई को बकाया इंसेंटिव भुगतान की मांग को लेकर आवेदन दिया गया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भुगता...