रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा के एकमात्र सिनेमा हॉल जनता टॉकीज में एक माह के भीतर शनिवार को चोरी की दूसरी घटना हुई है। शनिवार रात तकरीबन 12 बजे दो चोर वेंटिलेटर तोड़ कर सिनेमा हॉल के अंदर दाखिल हुए थे। जानकारी के अनुसार चोरों ने मशीन रुम का ताला तोड़ कर कीमती उपकरण चुरा ले गए हैं। वहीं कुआं में लगे मोटर को भी चुराने का प्रयास किया। इधर घटना की सूचना मिलने पर तत्काल भुरकुंडा पुलिस सिनेमा हॉल पहुंची और छानबीन में जुट गई। टूटे हुए वेंटिलेटर के नीचे एक चाकू भी बरामद हुआ। इससे पहले सिनेमा हॉल से एसी कंप्रेसर का सामान चोरी हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...