Ramgarh News: फुटबॉल मैच देखने निकले दो नाबालिग लापता, परिजन परेशान
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर थाना क्षेत्र के बिचा गांव से फुटबॉल मैच देखने निकले दो नाबालिग चार दिनों से लापता हैं। दोनों की पहचान युवराज सिंह उर्फ भोला (16 वर्ष), पिता भरत सिंह और सुमित कुमार (15 वर्ष), पिता धनेश्वर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों 25 अक्टूबर को दोपहर करीब ढाई बजे बासल थाना क्षेत्र के जराद स्थित केंदुवाढिपा में फुटबॉल मैच देखने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुरुवार को भदानीनगर थाना में लिखित सूचना दी है। परिजनों के अनुसार, दोनों नाबालिग मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं और अपना नाम-पता बताने में भी सक्षम नहीं हैं। ऐसे में उनके सुरक्षित मिलने को लेकर परिजन चिंतित हैं। - जानकारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.