Ramgarh News: फरार वारंटी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर पुलिस ने रविवार को कांड संख्या 47/2026 के फरार वारंटी दीपक बेदिया के बरकाकाना कडरू स्थित आवास पर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने इश्तिहार के माध्यम से वारंटी दीपक बेदिया को आगामी 15 अगस्त 2026 को व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई भदानीनगर ओपी के एसआई सोमाय सोरेन ने सदल-बल के साथ की। पुलिस के अनुसार न्यायालय के निर्देश के तहत फरार वारंटी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.