रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि प्राचीन दुर्गा मंदिर मंडप में रविवार, को कोजागरी लक्खी पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई। वर्ष 1966 में शुरू हुई इस पूजा ने इस वर्ष 60 वर्ष पूरे कर लिए। छह दशकों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान मंडप में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और मां लक्ष्मी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा की शुरुआत शाम सात बजे प्रधान पुजारी संतोष चक्रवर्ती ने विधि-विधान के साथ की। इस दौरान सहायक के रूप में सुदन सिंह और ऋषिकेश सिंह ने सहयोग किया। मां लक्ष्मी को खीर, पूड़ी, केला और नारियल का भोग अर्पित किया गया। पूजा का समापन रात लगभग 10 बजे हुआ। इस अवसर पर प्राचीन दुर्गा मंदिर पूजा कमेटी के पदाधिकारी भी उप...