रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक रामगढ़, एक प्रतिनिधि।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को रामगढ़ पुलिस ने प्रहरी पहल के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्ती अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाना और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना था। गश्ती के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने स्कूल-कॉलेज प्रबंधन, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से संवाद कर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या अन्य समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना या ओपी को सूचना दें। साथ ही आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता लेने की जानकारी भी दी गई।पुलिस ने कहा कि प्रहर...