रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन रेलीगढ़ा शाखा की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता रौशन कुमार संचालन तेजस्वी कुमार मिश्रा ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एरिया सचिव वीणा सिन्हा, बलविंद्र कौर, मुन्नी सिंह उपस्थित थी। बैठक में गिद्दी अस्पताल की समस्या और कॉलोनी की बिजली पानी की समस्या पर चर्चा की गई। साथ ही इसे लेकर आंदोलन करने पर चर्चा की गई। यूनियन की मजबूती पर भी निर्णय लिया गया। बैठक में विनित कुमार, कन्हैया कुमार, सुदामा शर्मा, यशस्वी कुमार मिश्रा, रिषि चौधरी, विक्की कुमार, संजय कुमार कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...