Ramgarh News: पेड़ लगाना प्रकृति ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों के जीवन की रक्षा करना है : सुधीर मंगलेश
रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र बुधबाजार सीरु परिसर में रविवार को दुलमी प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष, कांग्रेस प्रवक्ता एवं जिला मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की नींव भी तैयार करता है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सुरक्षित एवं स्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.