रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय मंगलवार को प्रेस क्लब रामगढ़ पहुंचे। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने क्लब परिसर का अवलोकन कर पत्रकारों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। यदुनाथ पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने का दायित्व निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए बेहतर और सुविधायुक्त प्रेस क्लब आवश्यक है। प्रेस क्लब रामगढ़ के विकास और पत्रकार हित से जुड़े कार्यों में उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता से पहल करने की अपील की। मौके पर अध्यक्ष धनेश्वर प...