रामगढ़, जुलाई 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। माइंस रेस्क्यू स्थित सांसद सेवा कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता हुआ। इसमें भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बबला, जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री विजय जायसवाल, सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटुस, रामगढ़ कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, भाजपा नेता रणजीत राम सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बबला ने कहा कि आज की प्रेस वार्ता रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी के आरोपों पर आयोजित की गई है। जिसमें उन्होंने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर हमारे सांसद पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे। कहा कि शंकर चौ...