रामगढ़, अक्टूबर 9 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। बड़की पोना पंचायत के पूर्व मुखिया, मुरुबन्दा निवासी मंगल ओहदार, 73 वर्ष का बीती रात्रि उनके आवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। इसकी जानकारी उनके पुत्र पॉवेल कुमार ने दी। मंगल ओहदार समाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वे बड़की पोना पंचायत के पूर्व मुखिया, पटेल छात्रावास के पूर्व सचिव तथा भारतीय कॉम्युनिष्ट पार्टी हजारीबाग के पूर्व जिला सचिव रह चुके थे, इसके अलावे भारतीय किसान सभा के झारखंड राज्य सचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेवारी निभा रहे थे। वर्ष 1978 में हुए पंचायत चुनाव में मंगल ओहदार मुखिया निर्वाचित हुए थे।उस समय बोरोबिंग, मुरुबन्दा, छोटकी प...