रामगढ़, अक्टूबर 7 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी ओपी में बुधवार की शाम दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें अध्यक्षता प्रभारी रथू उरांव ने की। बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल हुए। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठकबैठक की महत्वपूर्ण बातें ओपी प्रभारी रथू उरांव ने कहा कि दुर्गापूजा में सभी लोग आपसी भाईचारे और एकजुटता बनाये रखें। शांति व्यवस्था बनी रहे इसकी जिम्मेवारी सबों की है। उन्होंने पूजा समितियों से पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन करने, भीड़ को नियंत्रित रखने और किसी भी तरह की अप्रिय ...