रामगढ़, सितम्बर 4 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी पुलिस ने शुक्रवार शाम क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापामारी किया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि उन दोनों के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है। इसके बाद परिजनों को बुलाकर थाना से उन्हें पीआर बाॅड के बाद छोड़ा जायेगा। छापामारी अभियान में गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, रमेशचंद्र हजाम, सुनील महतो आदि पुलिस बल के कई जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- दो संदिग्ध हिरासत में, अलग-अलग मामलों में पूछताछ यह भी पढ़ें- Garhwa News: देसी कट्टा दिखाकर युवक को धमकाने वाले दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...