रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पोचरा फ्लाईओवर के नीचे कथित तौर पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भागने के क्रम में पोचरा निवासी विनोद नायक घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, पोचरा फ्लाईओवर के नीचे जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर बरकाकाना ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। इसी दौरान विनोद नायक चोटिल हो गए। उनके घायल होने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों के बीच हलचल बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा ने तत्परता दिखाते हुए घायल विनोद नायक को बेहतर इलाज के लिए स्वयं अस्पताल पहुंचाया। विनोद...