रामगढ़, अगस्त 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम मंदिर रामगढ़ में पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर रविवार की देर शाम बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। सावन मास की हरियाली एकादशी के विशेष संयोग पर बाबा श्याम को आकर्षक झूले में विराजमान किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कुजू में पुत्रदा एकादशी पर श्रीश्याम बाबा के भजन कीर्तन का आयोजन श्रद्धालुओं का आशीर्वाद मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा को झूला झुलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा। मुख्य पुजारी पंकज पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कराई। पुत्रदा एकादशी के अवसर पर आयोजित संकीर्तन का शुभारंभ कमल बगड़िया ने श्री श्याम चौरासी पाठ और गणेश वंदना के साथ किया। यह भी पढ़ें- Amroha New...