रामगढ़, जुलाई 4 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। सड़क निर्माण को लेकर पालू पंचायत के दो अलग अलग गांव में ग्रामीणों के बीच विवाद हो रहा है।इसमें टेरपा और टोकीसूद लंबकी टांड़ के ग्रामीण शामिल है। इसमें एक पक्ष की ओर से बताया गया कि प्रखंड के टेरपा गांव के ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास स्थित 52 नंबर पुलिया के समीप पीसीसी सड़क पर मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाते हुए अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मामले में हस्तक्षेप कर सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पीसीसी सड़क गांव के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है। इसी रास्ते से टेरपा, महुआटोला समेत आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने सड़क पर मिट्टी डालकर रास्ता बंद कर दिया ह...