रामगढ़, जुलाई 8 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के बड़काचुंबा पंचायत में बुधवार को पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद राजू ने नारियल फोड़कर पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुखिया राजेंद्र प्रसाद राजू ने बताया 15 वीं वित मद से लगभग ढाई लाख रुपए की लागत से रामनगर नदी से बीगू महतो के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास के दौरान पंसस मनोज महतो, गुंजन देवी, छोटू साव, रुपेश महतो, गंगाधर महतो, दीपक कुमार, रवि कुमार, लोकन महतो, रामा महतो, अमन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...