रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल प्लांट में गुरुवार को हाइड्रोक्लोरिक एसिड केमिकल रिलीज को लेकर रासायनिक सुरक्षा का आयोजन किया गया। इसमें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों, सुरक्षा प्रक्रियाओं एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था की प्रभावशीलता का आकलन करने के उद्देश्य से रासायनिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई।मॉक ड्रिल के तहत डीएम प्लांट के हाइड्रोक्लोरिक एसिड बल्क स्टोरेज, एसिड टैंक क्षेत्र में रासायनिक रिसाव की आपातकालीन स्थिति को प्रदर्शित किया गया। मॉक ड्रिल की शुरुआत 11:53 बजे हुई तथा निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया गतिविधियों को पूरा करते हुए इसे 12:25 बजे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान एक व्यक्ति के रासायनिक संपर्क में आने की स्थिति को भी प्रदर्शित किया...