रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से गुरुवार को धूमधाम से 12 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया। यह समारोह परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कंपनी की विकास यात्रा, परिचालन उत्कृष्टता तथा झारखंड के विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। समारोह का शुभारंभ बिष्णु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (परियोजना) की ओर से ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात गुब्बारे छोड़े गए और केक काटे गए। इस अवसर पर प्रशांत पाटिल, महाप्रबंधक (संचालन), आरके निरंजन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), एचआर हेड जियाउर रहमान व अन्य विभागाध्यक्षों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीवीयूएनएल परिवार के बीच एकता सहयोग और सामूहिकता की भ...