Ramgarh News: पीटीपीएस शाह कॉलोनी से सैकड़ों श्रद्धालु शिव भक्तों ने निकाली जलयात्रा
रामगढ़, अगस्त 3 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस शाह कॉलोनी शिव मंदिर से सोमवार को प्रथम सोमवारी पर बाजे गाजे के साथ सैकड़ों शिव भक्तों ने जल यात्रा निकाली। महावीर मंदिर प्रबंध समिति शाह कॉलोनी से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिला और पुरुष शिव भक्तों ने जल यात्रा निकाली। सभी शिव भक्त मां पंच बहनी मंदिर के निकट नलकारी नदी से पवित्र जल लेकर पुनः शाह कॉलोनी शिवालय पहुंचे। जहां पर बाबा भोलेनाथ का नियम पूर्वक जलाभिषेक किया। इसके पूर्व नलकारी नदी में मंत्रोचार के साथ पुरोहित शशि मिश्रा ने सभी शिव भक्तों का संकल्प कराया। इधर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शरबत, फूल, बेलपत्र, गंगाजल आदि की पूरी व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पहली सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.