रामगढ़, अक्टूबर 13 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस मस्जिद कालोनी पतरातू में ख्वाजा गरीब नवाज कांफ्रेंस व जश्न - ए दस्तार बंदी में जुटेंगे देश भर के उलमा-ए-कराम जुटेंगे। जानकारी देते हुए मदरसा अरबिया गरीब नवाज पीटीपीएस के मोहतमिम हाफिज व कारी बहरुल्लाह साहब ने बताया कि यह कांफ्रेंस दो नवंबर को आयोजित है। आयोजित ख्वाजा गरीब नवाज कॉन्फ्रेंस व जश्न - ए- दस्तारबंदी में देश के नामी गिरामी उलेमा - ए - कराम और शोहरा - ए - जाम शिरकत करेंगे। इसमें सिवान के हजरत मुफ्ती सुल्तान साहेब, पुरुलिया बंगाल के मुफ्ती अबुजर्र गफ्फारी, कोलकाता के मशहूर शायर - ए - अहले सुन्नत हजरत असद एकबाल और जमजम फतेहपुरी शिरकत करेंगे। जबकि सदारत हाफिज व कारी बहरुल्लाह, नकाबत मौलाना अतहर बोकारवी करेंगे। कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने के लिए मौलाना कफिल, कारी आफताब, ...