रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि।पीटीपीएस कॉलेज परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुमार मनोज, कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो, शिक्षक डॉ. विजय कुमार सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शक्ति कुमार , प्रोफेसर जय शंकर ठाकुर, पप्पू कुमार एवं चंद्र चूड़ राय ,कुन्दन कुमार,संतोष कुमार सिन्हा सहित अन्य शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, समाजसेवी एवं एनएसएस यूनिट-2 के स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद एनएसएस यूनिट-2 के तत्वावधान में कार्यक्रम पदाधिकारी बच्चन देव कुमार राय के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह भी...