रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू क्षेत्र के जाने-माने लोकप्रिय सच्चे समाज सेवी संजय सिंह का जन्म दिवस मंगलवार को पीटीपीएस के व्यवसायियों ने न्यू मार्केट में मनाया। इस अवसर पर लोगों ने केक काटी और मिठाइयां बांट कर संजय सिंह की जन्म दिन मनाया। मालूम हो कि संजय सिंह किसी के घर में दुःख होने पर वे उसके घर तुरंत पहुंच जाते हैं। वे लोगों के निधन होने पर उसके शव कदर संस्कार करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। पूरे पतरातू क्षेत्र में लोगों के घर और बागान आदि में सांप घुसने पर वे सांप पड़कर सैकड़ों लोगों का जान बचा चुके हैं। पतरातू क्षेत्र में लोगों ने उनके कार्यों के प्रभाव के कारण इनके जन्म दिवस की जानकारी मिलने पर इन्हें रोक कर इनका जन्म दिवस बाजार में ससम्मान मनाया |व्यवसायियों ने उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्...