रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय की ओर से मंगलवार को तालाटांड़ में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के उत्पादों की ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार एवं विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देव नारायण उरांव अग्रणी जिला प्रबंधक, रामगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमित कुमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पतरातू, अंजन बाड़ा, जिला उद्यमी समन्वयक, रामगढ़, सुबोध कांत, बिजनेस फैसिलिटेटर ने प्रो असीम कुमार, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस, रामगढ़, अभिषेक भूषण, प्रखंड उद्यमी समन्वयक, गोला प्रखंड, सुरेश कुमार, प्रखंड उद्यमी समन्वयक, चितरपुर, रामगढ़, सुरेंद्र कुमार ओझा, बैंक ऑफ इंडिया, अविनाश क...