रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि पंजाब नेशनल बैंक की हजारीबाग मंडल इकाई की ओर से रामगढ़ में मंगलवार, को मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम के तहत ग्राहक बैठक सह विशेष शिविर का आयोजन किया गया। थाना चौक स्थित होटल शिवम इन्न में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्यमियों और व्यवसायियों को बैंक की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं, ऋण सुविधाओं तथा वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी गई। अभियान के तहत हजारीबाग मंडल ने 37.61 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्तावों के लिए लीड सृजित किए, जिनमें से 2.92 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में मंडल प्रमुख दीपक कुमार वर्मा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैंक की विभिन्न योजनाओं और ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उत्पादन की ब्रांडिंग और विपणन...